
कोचिंग में जिस समय राजा को सीने में दर्द हुआ वह हाथ बांधे बैठा था। संतुलन गड़बड़ाया तो सिर के बल बेंच पर गिर गया। क्लास में करीब 50 स्टूडेंट थे।
इंदौर में एक स्टूडेंट की सीने में दर्द होने से मौत हो गई। उसे बुधवार को कोचिंग क्लास में दर्द उठा और सिर के बल बेंच पर गिर पड़ा। उसे दोस्त अस्पताल ले गए। शाम को उसे मृत घोषित कर दिया गया।
भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक सर्वानंद नगर में किराए से रहने वाले राजा (18) पुत्र माधव लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके दोस्तों ने सीने में दर्द होने की बात कही है। परिवार के लोगों ने बताया कि राजा पीएससी की तैयारी कर रहा था। उसकी सागर से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी चल रही थी। बुधवार दोपहर कोचिंग में उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
डॉक्टरों ने तत्काल आईसीयू में रखा। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
राजा बेंच पर गिरा तो आसपास के स्टूडेंट्स ने टीचर को जानकारी दी।

मृतक राजा (18) पुत्र माधव लोधी।
परिवार में बड़ा भाई, पिता पीएचई डिपार्टमेंट में घटना की जानकारी लगने के बाद परिवार अस्पताल पहुंचा। यहां उसके परिवार के लोग बेसुध हो गए। घटना की जानकारी लेने के लिए भाई सहित अन्य सदस्य कोचिंग इंस्टीट्यूट भी पहुंचे परिवार का आरोप है कि कोचिंग संस्थान ने उन्हें सीसीटीवी के सभी फुटेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। राजा के परिवार में उसका एक बड़ा भाई है, जो मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। पिता पीएचई डिपार्टमेंट में हैं।