इंदौर। लट्ठमार होली का अनाउंसमेंट महिला SI को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश – देखे VIDEO

 

इंदौर में होली पर एक महिला एसआई को अनाउंसमेंट कर लोगों को समझाईश देना भारी गया। अनाउंसमेंट के दौरान महिला एसआई ने ऐसा कुछ बोल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने एसआई के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए।

दरअसल, मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां पदस्थ एसआई खुशबू परमार कल यानी सोमवार को होली पर क्षेत्र में राउंड पर थी। इस दौरान वे गाड़ी में से ही सेट के माध्यम से लोगों को समझाईश दे रही थी।

परमार ने समझाईश देते हुए कहा कि “जनता से निवेदन है, आचार संहिता का ध्यान रखे। अपने-अपने घर चले जाए। 4 बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित किया गया था। अपने घर पर रहे वरना पुलिस द्वारा लट्ठ मार होली का आयोजन किया जाएगा।”

लट्ठ मार होली कहते हुए वो मुस्कुरा भी रही थी। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद खुशबू परमार के लिए कमिश्नर, डीसीपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *