इंदौर। शूटिंग कोच मोहसिन पर एक और रेप केस, पीड़िताओं ने किए चौंकाने वाले खुलासे – जबरन नॉनवेज खिलाया, हाथ में बंधा कलावा तोड़कर फेंका — देखें VIDEO

इंदौर में रेप के आरोप में गिरफ्तार शूटिंग कोच मोहसिन को लेकर अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मोहसिन पर एफआईआर कराने वाली एक पीड़ित ने कहा है कि आरोपी मुझसे शादी करना चाहता था। वह जबरदस्ती मुझे मुस्लिम बनाना चाहता था। इसलिए उसने मेरे हाथ में बंधा कलावा तोड़कर फेंक दिया।

पीड़िता ने ये भी बताया कि मोहसीन ने मुझे जबरदस्ती नॉनवेज भी खिलाया। वह कहता था तू जब मुस्लिम बन जाएगी तो ये सब खाना पड़ेगा। इसलिए अभी से इसकी आदत डाल ले।

पीड़िता ने बात करते हुए बताया कि मैंने मोहसिन का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन वह मुझे दूसरे नंबरों से फोन करने लगा। गुरुवार को मैंने मोहसिन के बारे में पढ़ा तो मेरी भी एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत हो गई। इसके बाद पिता के साथ थाने पहुंची और मोहसिन पर रेप, धमकी, ब्लैकमेल और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया।

रेप के बाद कहा- तेरा करियर बना दूंगा पीड़िता ने बताया कि मैं मोहसिन से फरवरी 2021 में मिली। उसके बाद मोहसिन की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी स्थित ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी जॉइन की। मोहसिन इसी बिल्डिंग में नीचे फ्लैट में रहता था। जुलाई 2022 में एक दिन दोपहर 2 से 3 बजे के बीच मोहसिन ने मुझे एक राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए फॉर्म लेकर फ्लैट पर बुलाया। तब मैं ऊपर के फ्लोर पर शूटिंग की प्रैक्टिस कर रही थी।

मुझसे कहा- किसी को बताया तो तेरी बदनामी होगी पीड़िता ने बताया- मोहसिन ने जबरदस्ती मेरे साथ गलत काम किया। मैं जोर-जोर से रोने लगी। मुझे चुप करने के लिए कहा कि ये सब गलत नहीं है। तेरा करियर अच्छा बना दूंगा। शूटिंग रेंज भी खुलवा दूंगा। यदि किसी को बताया तो तेरी बदनामी होगी और तुझसे शादी कौन करेगा। मैंने कहा कि मैं शूटिंग छोड़ दूंगी तो कहा कि मैं तुझे एनओसी नहीं दूंगा, तब तुझे कोई दूसरा कोच शूटिंग भी नहीं सिखाएगा और किसी प्रतियोगिता में हिस्सा भी नहीं ले सकेगी। इस डर से मैं चुप रही।

शादी के बाद कहा- पति को भेज दूंगा फोटो मोहसिन ने धमकी देकर दिसंबर 2023 तक मेरे साथ कई बार संबंध बनाए। इसी बीच मेरी शादी तय हो गई और मैं ससुराल चली गई। शादी के दो महीने बाद मोहसिन ने मुझे फोन किया। कहा कि तू शूटिंग पर आती नहीं। तब मैंने कहा कि मेरी शादी हो गई है मैं ससुराल में हूं अब नहीं आ सकती। तब मोहसिन ने मुझे धमकी दी कि यदि नहीं आई तो अपने बीच के सभी फोटो तेरे पति को भेज दूंगा।

किसी काम से मेरे पति जब इंदौर आए तो मैं भी उनके साथ यहीं आकर रहने लगी। तब भी मोहसिन मेरे पीछे लगा रहा और लगातार धमकी देता रहा। यह डर दिखाकर मोहसिन ने मेरे साथ 15-20 संबंध बनाए। कुछ दिन बाद मैं पति के साथ फिर से इंदौर छोड़कर ससुराल आ गई। और मोहसिन का नंबर ब्लॉक कर दिया।

कुछ दिन पहले जब मैं इंदौर आई तो उसने मुझे अनजान नंबर से फोन किया और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि मैं जब भी बुलाऊंगा तुझे मेरे पास आना पड़ेगा। नहीं तो तेरे फोटो वायरल कर दूंगा। और तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा।

शूटिंग एकेडमी में नौकरी करने वाली एक पीड़िता ने ये खुलासा किया

पीड़िता बोली- बच्चियों को बीफ खिलाता था, बाथरूम में झांकता था मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में नौकरी करने वाली एक पीड़िता ने  बताया- मोहसिन बच्चियों के साथ डबल मीनिंग बातें करता था। हम जय श्री राम बोलते थे तो मना करता था। राइफल पर बंधा कलावा भी खुलवा दिया था। कहता था आप जय श्री राम नहीं बोलेंगे, कलावा नहीं बांधेंगे, तिलक नहीं लगाएंगे।

पीड़िता ने बताया कि टूर पर जाते तो गलत हरकत करता था। बाहर जाने पर लड़कियों के साथ रुकता था। उनके बाथरुम में झांकता था, कहता था कि दरवाजा खुला रखकर नहाया करो।

लड़कियों से कहता था- बीफ खाओगी तो ताकत रहेगी पीड़िता ने बताया कि लड़कियों को नॉनवेज और बीफ खाने पर मजबूर करता था। कहता था कि ये खाओगे तो ताकत रहेगी। मेरे जाने से पहले वहां दो और नाबालिग लड़कियां आती थीं। एक और को मैं जानती हूं, उसके साथ भी इसने ऐसी ही हरकत की थी। अब वो शिकायत करने आगे अब तक नहीं आई है।

कोच मोहसिन छोटी बच्चियों को टारगेट करता था पीड़िता ने कहा- मैं मई 2024 में जॉब के लिए गई थी मोहसिन के पास। वह दो-तीन दिन तक नीचे फ्लैट में किसी न किसी बहाने से मुझे बैठाकर रखता था। बेड टच करता था, अश्लील बातें करता था। जाति को लेकर नीचा दिखाता था। मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। शूटिंग के लिए आने वाले बच्चों की नजर में मेरी बेइज्जती करता था।

एक बार कहासुनी हुई तो मैंने चालीस दिन बाद ही नौकरी छोड़ दी। मुझे 15 हजार रुपए तनख्वाह देता था। वो छोटी बच्चियों को टारगेट करता था। मेरे सामने उसने दो-तीन लड़कियों से हरकत की थी। वहां सभी हिंदू लड़कियां आती थीं। मैं उम्र में बड़ी थी इसलिए वह मुझ पर डोरे नहीं डाल पाया।

 

शुक्रवार को पीड़िताओं ने कोर्ट में दिए बयान इंदौर के शूटिंग कोच मोहसीन खान के खिलाफ गुरुवार को रेप और छेड़छाड़ को लेकर दो और एफआईआर दर्ज की गई थी। अब तक उस पर तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। रेप और छेड़छाड़ की पीड़िताओं को शुक्रवार को अन्नपूर्णा पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट लेकर पहुंची। यहां उनके बयान कराए गए।

अब मामले में आरोपी शूटिंग कोच मोहसिन को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। उससे और घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

अन्नपूर्णा पुलिस ने गुरुवार को एक महिला की शिकायत पर मोहसिन खान पर रेप का केस दर्ज किया। वहीं आदिवासी महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई। रात में पुलिस ने उनका मेडिकल कराया था। शुक्रवार को महिला बल के साथ जिला कोर्ट में पीड़िताओं के धारा 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं। अब पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।

प्रोडक्शन वारंट पर लाकर होगी पूछताछ पुलिस अफसरों के मुताबिक पीड़िताओं के बयान होने के बाद मोहसिन को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बाहर लाया जा सकता है। घटनास्थल की तफ्तीश करने के साथ उससे और पूछताछ की जाएगी। इधर उसके मोबाइल में मिले नकली नोट की चैटिंग को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *