इंदौर आगजनी कांड का खुलासा: बाणगंगा में 5 वाहनों को जलाकर दहशत फैलाने वाला सिरफिरा शिवा गौड़ गिरफ्तार, CCTV बना सबूत

इंदौर स्लग – वाहनों में आग लगने वाले सिरफिरे युवक का आतंक खत्म….

पांच वाहनों में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार….

सीसीटीवी के कारण सलाखों के पीछे पहुंचा सिरफिरा आरोपी…..

एंकर – इंदौर में वाहनों में आगजनी कर दहशत फैलाने वाले सिरफिरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की। आरोपी पहले भी विवादित घटनाओं में शामिल रह चुका है।

वीओ – दरअसल, बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में देर रात एक सिरफिरे युवक ने एक के बाद एक पांच वाहनों में आग लगा दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें आरोपी खुलेआम और शौकिया अंदाज में वाहनों को आग के हवाले करता हुआ नजर आया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान शिवा गौड़ के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवा गौड़ पहले भी विवादों में रह चुका है। हाल ही में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने साथियों के साथ बाणेश्वर कुंड पर एक युवक-युवती के साथ अश्लीलता का आरोप लगाकर मारपीट करता नजर आया था।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया।

बाइट – राजेश दंडोतिय,एडिशनल डीसीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *