इंदौर। फूटी कोठी में योगा क्लास में स्टेज परफॉर्मेंस देते समय रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा का निधन – देखें VIDEO

इंदौर के एक योगा केंद्र में मां तुझे सलाम पर प्रस्तुति देते हुए रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे जमीन पर गिर पड़े लेकिन वहां लोग तालियां बजा रहे थे। दर्शकों को लगा कि ये भी उनके परफॉरमेंस का हिस्सा है। वे जब नीचे गिरे तब उनके हाथ में तिरंगा था। अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने अंतिम संस्कार से पहले आंखें, त्वचा और अन्य अंगदान किए

फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था। इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। तभी वे स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिरे। कुछ सेकेंड तक यूं ही मूर्छित रहे। लोगों को लगा कि वे परफॉर्म कर रहे हैं तो वे पहले की तरह ही तालियां बजाते रह गए। बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वे बेसुध हो गए हैं। बाद में मौत की पुष्टि हुई।

 

योग शिविर में मौत से तीन मिनट पहले वे तिरंगा लहरा रहे थे।

रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा।

निःशुल्क योग गतिविधियों के संचालक डॉ. आर के जैन ने बताया कि स्कीम 71, द्वारकापुरी, सुदामा नगर, परिवहन नगर, सूर्यदेव नगर, सत्यदेव नगर, इत्यादि के युवाओं को विशेष रूप से योग के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इसी में शिविर सुबह 6.15 से 7.15 तक लगा रहे हैं।

अग्रसेन धाम में योग शिविर में सूर्य नमस्कार करते हुए। इसी कार्यक्रम में छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे, तब स्टेज से गिर गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *