इंदौर। बैंक लूट से पहले गाड़ी-बंदूक की साफ, रिटायर्ड फौजी है PNB में साढ़े 6 लाख की लूट का आरोपी; CCTV फुटेज की मदद से हुआ गिरफ्तार – देखें VIDEO

इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक में दो दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बर्खास्त फौजी अजय सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को उसके ही मामा के घर से पकड़ा। डीसीपी जोन 2 अभिनव विश्वकर्मा ने इसकी पुष्टी की है।

आरोपी अजय सिंह ने बैक में 6 लाख 64 हजार रुपए बंदूक के दम पर लूटे थे। उसने हवाई फायर भी किया था। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान की थी। उसकी पत्नी पहले से पुलिस हिरासत में है।

बैंक लूट के लिए पूरी तैयारी से निकला था आरोपी

इंदौर में बैंक लूटने वाला बर्खास्त फौजी घर से पूरी तैयारी के साथ निकला था। उसने सुबह बंदूक की नाल साफ की। बाइक भी धोयी। इस समय घर के निचले हिस्से में रहने वाले किराएदार से सामान्य बातचीत भी की। शाम को बैंक लूटकर रुपयों से भरा बैग पत्नी को देकर फरार हो गया।

कृष्णा के मुताबिक “वो यहां 7-8 महीने से रह रहा है। अरुण के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती रहती थीं। बुधवार सुबह करीब 7 बजे किसी ने गेट खटखटाया। बहन ने दरवाजा खोला तो 4-5 पुलिसकर्मी धड़ाधड़ अंदर घर में घुस गए। मैं सो रहा था। बहन ने मुझे जगाया। मैंने पूछा तो मुझे बताया कि बैंक में लूट हुई है। फोटो देखने के बाद मैंने कहा, ये ऊपर रहते हैं। पुलिसकर्मी तुरंत ऊपर की तरफ चले गए। पुलिस ने अरुण की पत्नी को सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो उसने अरुण को पहचान लिया।

पंजाब नेशनल बैंक लूटने वाले बर्खास्त फौजी अरुण सिंह का मकान।

शराबखोरी के कारण सेना से बर्खास्त किया था

16 जुलाई की शाम को स्कीम नंबर 54 में पंजाब नेशनल बैंक में बर्खास्त फौजी अरुण सिंह ने 6 लाख 64 हजार रुपए की लूट की थी। उसने नकाब और रेनकोट पहन रखा था। बैंक में घुसकर 315 बोर की बंदूक से हवाई फायर भी किया। कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपए भरवाए और भाग निकला था। पुलिस ने 1172 सीसीटीवी कैमरे चैक किए और गार्ड तक पहुंची।

बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि अरुण सिंह 1999 से 2006 तक सेना में रह चुका है। शराबखोरी और स्वास्थ्य के कारणों से उसे सेना से बाहर कर दिया था। इसके बाद वो सिक्योरिटी गार्ड बन गया।

वह बैंक ऑफ इंडिया की पलासिया ब्रांच पर भी नौकरी कर चुका है। इसी वजह से उसे बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। आरोपी वारदात वाले पंजाब नेशनल बैंक के पास ही गोल्ड माइन ज्वेलर्स पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुका है। वहां उसे पता था कि बैंक में कोई गार्ड नहीं है। उसके बाद उसने रैकी शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि अरुण बाइक से विजय नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा। उसने गाड़ी पार्क की और बैंक की तरफ बढ़ा।

गोल्ड माइन ज्वेलर्स में दो महीने बाद ही बढ़वाई सैलरी

गार्ड अरुण सिंह ने अक्टूबर 2023 में गोल्ड माइन ज्वेलर्स में नौकरी जॉइन की थी। वो यहां पहले भी नौकरी कर चुका था। नौकरी करते हुए उसे दो महीने ही हुए थे और सैलरी बढ़ाने की मांग करने लगा। इस पर 17 हजार से बढ़ाकर उसका वेतन 19 हजार कर दिया, लेकिन मार्च 2024 में उसने यहां से नौकरी छोड़ दी।

 

बाइक पार्क करने के बाद बदमाश बैंक पहुंचा। सीसीटीवी में दिख रहा है कि उसने रेनकोट पहना है और मुंह पर नकाब लगाया है। उसके हाथ में 315 बोर की बंदूक थी।

पुलिस को बोली पत्नी प्रीति : बैग देकर चले गए

बुधवार को गार्ड अरुण सिंह की पत्नी प्रीति से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि पति मंगलवार शाम 5 बजे घर आए थे। इसके बाद वे रात में कहीं चले गए। मुझे एक बैग दे गए हैं। तलाश लेने पर बैग घर में ही मिल गया। इस पर पीएनबी की स्लिप लगी थी। बैग से तीन लाख रुपए भी बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *