
*✓क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में ऑनलाइन वेबसाईट के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाली अंतराज्यीय गैंग का फरार आरोपी भोपाल से धराया।*
*✓ “वरुण ऑनलाइन हब” ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले उक्त प्रकरण में कुल 09 आरोपी पकड़ाए।*
*✓वेबसाईट के माध्यम से सैकड़ों गेम्स पर खिलाया जाता था ऑनलाइन सट्टा।*
*✓आरोपियों की उक्त फ्लैट से संचालित सट्टा कॉल सेंटर की 20 वे नंबर की थी ब्रांच।*
*✓ग्राहक की रिक्वायरमेंट के हिसाब से आरोपियों के द्वारा जनरेट की जाती थी वर्चुअल आईडी।*
*✓आरोपियों के द्वारा संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में वेबसाईट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर Link भेजकर, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा।*
अपराध क्रमांक 42/25
धारा – 3/4 गैंबलिंग एक्ट एवं 112 BNS
घटना दिनांक – 04/03/2025
*घटना स्थल–* 2/3 उषागंज सेकंड फ्लोर संयोगितागंज
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे सेजब्त सामग्री –* 29 मोबाइल,01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक, एटीएम कार्ड, एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा एवं 6.5 लाख रुपए नगदी, 01 एर्टिगा कार एवं 3 मोबाइल जप्त
*वर्तमान में जब्त सामग्री –*
आरोपी के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों के हिसाब किताब सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
*पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:–*
(1). हिमांशू खण्डेलवाल निवासी महावीर नगर इंदौर,
(2). रविन्द्र गौतम निवासी जिला गोण्डा उ. प्र,
(3). विवेक कुमार निवासी जिला भरतपुर राजस्थान
(4). अमित कुमार मण्डल निवासी जिला मधुवनी बिहार ,
(5). कृष्णा कुमार निवासी जिला मधुवनी बिहार
(6). कन्हैया पाण्डे निवासी जिला मधुवनी बिहार
(7). निखिल खंडेलवाल उम्र 32 वर्ष निवासी महावीर नगर इंदौर
(8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी मानवता नगर इंदौर
*वर्तमान में गिरफ्तार आरोपी:–*
*(9).राजेश कुमार जैन उम्र 55 वर्ष निवासी डीएलएफ मांगलिया इंदौर, स्थाई निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश*
{Ba ग्रेच्युट है और आरोपी के द्वारा ऑनलाइन सट्टे की ब्रांच खोलना कबूला जिसके।माध्यम से गैंग के अन्य सदस्य संचालित करते थे।}
इंदौर शहर में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी अनुक्रम मे *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि संयोगितागंज क्षेत्र के ऊषागंज स्थित फ्लैट के सेकेंड फ्लोर में ऑनलाइन गेमिंग का सट्टा संचालित किया जा रहा है।* मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त स्थान में कुछ व्यक्तियो जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे, पुलिस टीम द्वारा आरोपी (1). हिमांशू खण्डेलवाल , (2). रविन्द्र गौतम (3). विवेक कुमार (4). अमित कुमार मण्डल (5). कृष्णा कुमार (6). कन्हैया पाण्डे को पकड़ा था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा Link के माध्यम “वरुण आनलाईन हब” बेवसाइट पर रुपयो पैसो से (हार-जीत) का दाव लगाकर सट्टा खिलवाया जाता था, एवं आरोपियों ने बताया कि जिन ग्राहकों को सट्टा लगाना रहता था उनसे पेमेंट अलग–अलग बैंक खातों में प्राप्त करके उन्हें Link भेजकर “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट की आईडी एवं पासवर्ड ग्राहकों को देते है एवं उस आईडी पर जितने रुपये उक्त व्यक्ति ने जमा किये हैं उसके पाईंट उनको उस आईडी पर देते है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति “वरुण आनलाईन हब” वेबसाईट में उपलब्ध (24*7) गेम खोलकर हार–जीत का दाव लगाकर सट्टा खेलता था। आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल,01 कंप्यूटर, 02 लैपटॉप,7 चेकबुक, 04 पासबुक, एटीएम कार्ड्स, एवं ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा जप्त करके, आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में गेमलिंग एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार आरोपी (7). निखिल खंडेलवाल (8).लक्की चौहान उर्फ अभिजीत चौहान को 6 लाख 50 हजार रुपए, 01 एर्टिगा कार के साथ गिरफ्तार किया था।
उक्त प्रकरण में तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी *(9).राजेश कुमार जैन उम्र 55 वर्ष निवासी डीएलएफ मांगलिया इंदौर* को पकड़ा जिसके मोबाइल में उक्त ऑनलाइन सट्टे के करोड़ों के हिसाब किताब मिले आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।