इंदौर। क्राइम ब्रांच की बड़ी कारवाई , अवैध पिस्टल और कई मैगजीन के साथ हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार…

इंदौर क्राइम ब्रांच ने विधानसभा चुनावो को लेकर अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने मामले में बदमाशों पर नजर रखी। इसके आधा दर्जन अवैध पिस्टल बेचने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से बुलेट भी मिली है। आरोपी से अभी पूछताछ चल रहा है।

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने लक्ष्मण पुत्र धनराज पालीवाल निवासी आमली थाना मावली जिला उदयपुर राजस्थान हाल मुकाम बाईग्राम ऋषि ढाबा सिमरोल को पकड़ा है। लक्ष्मण के पास से 6 पिस्टल और करीब 12 मेगजीन मिली है। लक्ष्मण ने अवैध आर्म्स खंडवा इलाके के सिकलीकर से लाना बताया आरोपी द्वारा अभी तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार इंदौर मध्य प्रदेश व राजस्थान मैं खपाना स्वीकार किया है। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *