
इंदौर एयरपोर्ट पर 2 करोड़ 94 लाख का सोना स्मगलर से पकड़ा
शारजाह से यात्रा कर रहे एक पैसेंजर के पास जूते के सोल और अंडरवियर के अंदर छुपा कर लगभग 2 करोड़ 94 लाख का सोना ला रहा था जो आज डी आर ए इंदौर ने जप्त कर लिया है
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेस (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। शारजाह से इंदौर आ रही फ़्लाइट में स्मगलिंग कर सोना लाया जा रहा था। डीआरआई इंटेलीजेंस को इसकी सूचना मिली। डीआरआई इंदौर जोनल यूनिट ने सूचना के आधार पर जूते के सोल और अंडरवियर में छुपा रखा 4 किलो 94 ग्राम सोना पकड़ा, सोने की कीमत 2 करोड़ 94 लाख रुपए है। आरोपी शारजाह से इंदौर सोना लाकर करता था तस्करी।