इंदौर। कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान! कहा- कमलनाथ ने पैसे लेकर…. देखें VIDEO

कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रविवार शाम इंदौर-1 में वार्ड क्रमांक तीन के चुनाव कार्यालय उद्घाटन करने पहुंचे विजयवर्गीय ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। विजयवर्गीय कहा कि कमलनाथ जी ने पैसे लेकर उम्मीदवारों को टिकट बांटे हैं। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत आक्रोश है। ये बात खुद कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कह रहे हैं कि हमने 3 से 4 करोड़ रुपए पार्टी में खर्च किए लेकिन हमें टिकट नहीं मिला है। ये बहुत संगीन आरोप है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसको लेकर प्रदेश की जनता को सोचना चाहिए।

वहीं रंजना बघेल द्वारा उनका टिकट काटे जाने के आरोप पर जब कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया तो वह बिना कुछ कहे ही आगे निकल गए। विजयवर्गीय इंदौर-1 में वार्ड तीन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम वोट डालने से पहले इस बात पर विचार जरूर करें कि हम जिस व्यक्ति को वोट दे रहे हैं, वह इस लायक है या नहीं। इंदौर शहर को किस प्रकार के जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है। इसका विचार कर ही वोट डाले इससे न सिर्फ एक विधानसभा बल्कि हमारे शहर और प्रदेश का विकास भी तय होता है।

टिकट कटने पर रंजना बघेल ने लगाया था कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप

पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने खुद का टिकट काटे जाने पर कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री बघेल ने कहा कि उनका टिकट कटवाने में कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका है। मनावर से विधायक रहीं रंजना बघेल ने रविवार को कहा, ‘विजयवर्गीय ने डॉ. आनंद राय के कहने पर मेरा टिकट कटवाया है। पार्टी ने आदिवासी महिला के साथ अन्याय किया है। दूध में मक्खी की तरह मुझे निकाल दिया है।’ बता दें कि BJP ने मनावर से शिवराम कन्नौज को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *