इंदौर। पुरानी रंजिश के चलते देर रात बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या – देखें VIDEO

 

इंदौर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एमजी रोड इलाके की है। सूचना के बाद पुलिस और भाजपा के कई नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। इस आधार पर देर रात से ही कई जगह दबिश देकर हत्यारों की तलाश की जा रही है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिमनबाग चौराहे के यहां मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसमें पीयूष और अर्जुन का नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि आरोपियों ने एक से ज्यादा फायर किये थे। घटना के बाद मोनू को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की मोनू से रंजिश चली आ रही है। मोनू उषा फाटक का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेता रात में ही परिवार के पास पहुंचे।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ बीजेपी नेता मोनू।

युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष थे मोनू

जानकारी के मुताबिक मोनू युवा मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष की पोस्ट पर थे। मोनू की पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में अहम भूमिका बताई जा रही थी।

मोनू की हत्या के बाद आरोपियों के घर पर समर्थकों ने तोड़फोड़ की।

भगवा यात्रा का पूछा और मार दी दो गोली

मोनू हर साल इलाके में भगवा यात्रा निकालते हैं। वह शनिवार रात को इसी की तैयारी में लगे थे। तभी पीयूष और अर्जुन बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने बातचीत में मोनू से पूछा कि रैली का समय क्या है। कितने लड़के लेकर आना है। इसके बाद पीछे बैठे अर्जुन ने पिस्टल निकाली और मोनू पर दो फायर कर दिए। एक फायर नजदीक खड़े दोस्तों पर हवा में किया गया। मोनू गोली लगने के बाद मौके पर ही गिर गए। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

आरोपी पीयूष और अर्जुन, जिन्होंने भाजपा नेता मोनू को गोली मारी। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

उषा फाटक के रहने वाले पीयूष और अर्जुन

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पीयूष और अर्जुन उषा फाटक के रहने वाले हैं। मोनू से उनकी आपसी प्रतिस्पर्धा को लेकर खुन्नस थी। दोनों पर पहले से थानो में अपराध भी दर्ज हैं। मोनू के परिवार में बड़े भाई सोनू माता-पिता और पत्नी व दो बच्चे हैं। सूत्रों के मुताबिक इंदौर पुलिस के अफसरों ने दोनों आरोपियों को लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अलग-अलग थानों के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें उन्हें पकड़ने के लिये लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *