इंदौर। अवैध निर्माणों को तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर भड़की बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, कहा- ‘नहीं गए तो मरोगे’… देखे VIDEO

 

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में सुबह नगर निगम की टीम अवैध निर्माणों को तोड़ने पहुंची थी। इस दौरान रहवासियों ने नगर निगम की टीम से बदसलूकी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने भी नगर निगम की टीम से जमकर बहस की। उषा ठाकुर ने भवन अधिकारी को यह तक का डाला कि यहां से नहीं गए तो मरोगे।

इसके बाद अधिकारी इधर-उधर घूमता रहा और उसके पीछे पब्लिक उसे मारने की फिराक में आगे पीछे होती रही। मौके पर मौजूद पुलिस बल सिर्फ खड़ा का खड़ा रह गया। उषा ठाकुर ने एडिशनल डीसीपी को बुलंद आवाज में कहा कि कार्रवाई रुकवाओ और खुद आओ। इसके बाद एडिशनल डीसीपी खुद कार्रवाई रुकवाने पहुंचे।

उल्टे पैर रवाना हो गई नगर निगम की टीम

पूरे घटनाक्रम में उषा ठाकुर ने भवन अधिकारी देवकीनंदन से जाते-जाते कहा तुम षड्यंत्र का शिकार हुए हो जिन्होंने तुम्हें भेजा है उनका कुछ नहीं होगा। इसके बाद पूरी टीम उल्टे पैर रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में स्थित मारवाड़ी अग्रवाल नगर पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर के परिचित ने काटी है। जिसके कारण उषा ठाकुर पूरे मामले में दखल देने सुबह-सुबह ही मौके पर पहुंच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *