इंदौर। महू से लगे जंगल में मिले दो महीने पहले लापता हुई युवती की हड्डियां, बाल, ब्रेसलेट और शरीर के कुछ अंग

दो महीने पहले लापता हुई युवती की हड्डियां, बाल, ब्रेसलेट और शरीर के कुछ अंग महू से लगे जंगल में मिले.

हरसोला के जंगल में पिछले 18 घंटे से चल रही है पुलिस की छानबीन…

लव ट्राएंगल में युवती की हत्या की आशंका

हत्या की आशंका में कॉलेज का ही एक छात्र और उसकी फ्रेंड पुलिस की हिरासत में..

दो महीने पहले लापता हुई थी छात्रा.

शिप्रा थाने में गुमशुदगी की हुई थी रिपोर्ट दर्ज.

महू के जंगलों में एसपी,डीएसपी एसडीओपी सहित कई अधिकारी मौजूद..

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। इंदौर जिले के हरसोला जंगल में पुलिस को लड़की की हड्डी और बाल मिले हैं। उधर, पिछले दिनों लड़की क्षिप्रा से गायब हुई थी, जहां इसके बाद पुलिस ने लड़की के दोस्त को हिरासत में लिया था। वहीं दोस्त से पूछताछ के बाद पुलिस हरसोला जंगल पहुंची, जहां पुलिस को जांच पड़ताल में लड़की के बाल और हड्डियां मिली है।

पुलिस लगातार जांच कर रही है, जहां जंगल के आसपास सर्चिंग की जा रही है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और उसकी दोस्त से पूछताछ कर रहे हैं, जहां पुलिस को इस मामले में लव ट्रायंगल होने की आशंका भी लग रही है।

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों देवास बायपास पर स्थित एक कॉलेज की छात्रा के गुमशुदा होने की जानकारी परिजनों ने क्षिप्रा थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए गुमशुदा लड़की के दोस्त और उसकी दोस्त को हिरासत में लिया था। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित हरसोला के जंगल में जांच के लिए पहुंची थी, जहां पुलिस को जांच में लड़की के बाल और हड्डियां मिली है। उधर, लड़का और उसकी दोस्त लगातार बयान बदल रहे हैं, जिसके चलते पुलिस को लड़की की तहकीकात करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *