इंदौर। तांत्रिक क्रिया और रेप के आरोपी बिल्डर नवल गर्ग गिरफ्तार, बिल्डर को बचाने तांत्रिक को रखा बाहर

आरोपी बिल्ड़र नवल गर्ग।

इंदौर में इलाज के बहाने तांत्रिक क्रिया कर 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने और उसकी मां से रेप के आरोपों में फंसे बिल्ड़र नवल गर्ग को जेल भेज दिया गया है। शुरुआत से ही उसे बचाने को लेकर दो थानों की पुलिस पीड़िता को चक्कर लगवाती रही।

जब पीड़िता कमिश्नर से शिकायत करने पहुंची तो उसकी सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। उसे पहले एमआईजी भेजा गया। यहां पीड़िता के पहुंचने के पहले ही उसका पूरा आवेदन बदला गया।

बताया जाता है कि इस आवेदन से तांत्रिक को बाहर रखा गया। तांत्रिक की गवाही बिल्ड़र के लिए परेशानी कर सकती थी। पुलिस ने अपनी जांच में भी उसे शामिल नहीं किया है।

बिल्ड़र नवल किशोर गर्ग इस समय जिला जेल में है। पुलिस के हाथ से बचकर कोर्ट में सरेंडर करने वाले नवल को पकड़ने में विजय नगर ओर एमआईजी पुलिस का खुफिया तंत्र फेल रहा।

डीसीपी अभिषेक आनंद के इनाम घोषित करने के पहले उसने सरेंडर कर दिया। अफसर यह भी नहीं बता पाए कि नवल ने अपने परिचित से बातचीत के वायरल ऑडियो में जिस ACP और थाने के पुलिसकर्मी का नाम लिया था वह कौन हैं।

तांत्रिक जिसे पुलिस ने पूरे मामले से बाहर रखा है।

नवल को बचाने तांत्रिक को किया बाहर
पीड़िता द्वारा कमिश्नर मकरंद देउस्कर को दिए आवेदन में तांत्रिक का भी उल्लेख था। एमआईजी पुलिस ने नवल को बचाने के लिए तांत्रिक को पूरे मामले से बाहर कर दिया। तांत्रिक की गवाही भी इस मामले में नवल की मुश्किलें खड़ी कर सकती थी। नवल गर्ग ने उसके सामने ही बच्ची से गलत हरकत की थी।

नई आमद में काट रहा है समय
बिल्डर नवल गर्ग को जिला जेल में रखा गया है। अभी उसे जेल में आने वाली नई आमद के साथ रखा हुआ है। जानकारी के मुताबिक उसके चेहरे पर रेप ओर पॉस्को एक्ट जैसे गंभीर मामले को लेकर कोई शिकन नहीं है। उसे जेल मेन्यू के हिसाब से जो खाना दिया जा रहा है, वह समय पर खा रहा है। सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को भी नवल को लेकर कॉल किया गया। लेकिन अफसरों ने उसे तवज्जो नही दी। जानकारी के मुताबिक वह जेल से अपने साथियों की मदद से समझौते का प्रयास करने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *