
इंदौर के कनाड़िया में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक महिला को एक कार सवार ने टक्कर मार दी और कार को रिवर्स लेकर तेजी से भाग गया। महिला के बयान के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक उषा शर्मा प्रशांत सागर अपार्टमेंट ने बताया कि 1 मई की दोपहर में वह घर से एक्टिवा पर सामान लेने निकल थी। संचार नगर में ही मकान एन 77 के सामने कार नंबर MP09WE7162 ने उसे टक्कर मारी ओर कार भगाकर ले गया। आसपास के रहवासियों ने मुझे उठाया और अस्पताल भेजा। महिला के बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।