इंदौर। इंदौर में धर्म परिवर्तन का मामला, छात्रा पर मां के प्रेमी ने धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

इंदौर की बाणगंगा पुलिस से 15 साल की छात्रा ने मां के प्रेमी की शिकायत की है। छात्रा ने कहा कि मां का प्रेमी चार माह से मेरे साथ गलत हरकत कर रहा था। छात्रा ने यह बातें अपनी चचेरी बहन को बताई। इसके बाद वह नानी के घर रहने चली गई। बताया जाता है कि आरोपी ने छात्रा से निकाह करने की धमकी दी थी।

ऐसा न करने पर उसे मुंबई में बेचने की धमकी भी देता था। आरोपी लगातार लड़की पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बना रहा था। 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन, पॉक्सो एक्ट सहित छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

बाणगंगा टीआई नीरज बिरथरे ने 15 साल की छात्रा की शिकायत पर आरिफ हुसैन के खिलाफ धार्मिक स्वंत्रता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह 8 th क्लास में पढ़ाई करती है। वह चार भाई बहन हैं। उसके पिता मां के साथ बहुत मारपीट करते हैं।

जानिए मासूम की दर्द भरी पीड़ा

चचेरी बहन को किया कॉल

लड़की ने बताया कि आरिफ के घर नहीं होने पर उसने चचेरी बहन से बात की। पूरी बात बताई। बहन ने पिता और नानी को पूरे मामले में जानकारी दी। पता बताने पर वह मंगलवार को सभी घर पहुंचे। यहां से छोटी बहन और भाई को लेकर पिता के पास बाणगंगा आ गए। जिसके बाद मैं नानी को लेकर थाने पहुंची।

मां ने हमसे झूठ बोला

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि जब मां बिना किसी को बताए हमें आरिफ के घर ले गई। हमने पूछा कि यहां क्यों आए हैं, नानी के यहां चलते हैं। तो मां ने हम सभी बच्चों को बताया कि पिता से शादी के पहले मां ने आरिफ से लव मैरिज की थी। लेकिन परिवार वालों को यह बात मंजूर नहीं थी। बाद में उन्होंने पिता से जबरदस्ती शादी करवा दी। पीड़िता ने यह बात अपनी नानी से पूछी। नानी ने ऐसी कोई बात होने से इंकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां और आरिफ की पहचान हुई जांच का विषय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *