इंदौर: बड़ा गणपति के पास कॉलेज बस का कहर, कई लोगों को कुचला, युवक और युवती की दर्दनाक मौत – देखे वीडियो

बड़ा गणपति के समीप कॉलेज बस का आतंक….कई लोगों को कुचला…..दो लोगों की दर्दनाक मौत

इंदौर – के बड़ा गणपति क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ गई और कई लोगों को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ने पहले एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक कार को रौंदते हुए राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

मल्हारगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा और डर दोनों ही देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *