इंदौर। शादी का झांसा देकर कॉलेज छात्रा के साथ रेप – देखें VIDEO

 

इंदौर की एक कॉलेज छात्रा ने अपने स्कूली दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी 7 साल से छात्रा को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। जॉब के नाम पर शादी से इनकार करता रहा। बाद में छात्रा को पता चला कि उसकी दूसरी गर्लफ्रेंड भी है। इसके बाद उसने रेप का केस दर्ज करा दिया। पीड़िता मूलत: धार के पास की रहने वाली है।

भंवरकुआ पुलिस ने बीएड की स्टूडेंट की शिकायत पर उसके दोस्त विकास पुत्र भीखू सिंह बघेल निवासी बेगलायपुरा धार के खिलाफ रेप और धमकाने का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह इंदौर में 2017 से पढ़ाई कर रही है। विकास उसका स्कूल फ्रेंड है, जो स्कूल में एक साल सीनियर था।

दोनों कॉलेज की पढ़ाई करने इंदौर आ गए थे। यहां उसने भंवरकुआ इलाके में ही रूम ले लिया। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद विकास और युवती मिलने-जुलने लगे। एक दिन विकास पीड़िता के रूम पर आया और उसने प्यार का इजहार किया।

 

उसने जल्द ही शादी करने की बात कही फिर दोनों ने आपसी सहमति से संबंध बनाए। इसके बाद विकास और पीड़िता ने कई बार संबंध बनाता। इस बीच युवती ने रूम चेंज किया। दिसंबर 2023 में विकास फिर से रूम पर मिलने आया। यहां युवती ने शादी की बात की तो वह टाल गया। लेकिन उसने इनकार करने के बावजूद जबरदस्ती संबंध बनाए।

विकास ने कहा कि वह कुछ बन जाए। अच्छी जॉब लग जाए, तब शादी के बारे में सोचेगा। पीड़िता ने विकास की बात मान ली। इसके बाद करीब एक सप्ताह बीत गया। पीड़िता को विकास पर शंका थी। उसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि वह किसी अन्य लड़की से भी बात करता है। उससे शादी की बात भी कर रखी है।

युवती ने विकास से जब अन्य लड़की के बारे में पूछताछ की तो विकास टालने लगा और पीड़िता से उसे शादी करने से इनकार कर दिया। बोला कि वह तो टाइम पास कर रहा था। दोबारा शादी की बात की ताे जान से खत्म कर देगा। इसके बाद विकास ने बातचीत बंद कर दी। नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। उसने परिवार को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने लाकर केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *