इंदौर। जिम में लड़कियों पर कमेंट, विरोध किया तो ट्रेनर ने लड़की के फ्रेंड को पीटा; दोनों पक्षों पर FIR

जिम में लड़कियों पर कमेंट, मारपीट:विरोध किया तो ट्रेनर ने लड़की के फ्रेंड को पीटा, दोनों पक्षों पर एफआईआर

इंदौर की जिम में ट्रेनर और वर्क आउट करने गए कपड़ा व्यापारी में विवाद हो गया। व्यापारी का आरोप है कि ट्रेनर मेरी महिला मित्र और मुझ पर कमेंट्स कर रहा था। मैंने आपत्ति ली तो मारपीट करने लगा। इधर, जिम ट्रेनर ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

अन्नपूर्णा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक पुत्र नेमीचंद्र जैन निवासी जूनी कसेरा बाखल की शिकायत पर कार्तिक पुत्र भगवान सिंह जादौन निवासी नेमी नगर केसर बाग ब्रिज पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं जौदान की शिकायत पर जैन पर कार्रवाई की गई है।

कार्तिक जैन कपड़ा व्यापारी है। उनका आरोप है कि वह टिंगनो जिम सच्चिदानंद नगर में वर्क आउट करने जाते हैं। रविवार दोपहर 12.30 बजे वर्कआउट कर रहा थे। तभी लड़कियां भी वर्क आउट कर रही थी, उनमें मेरी भी एक दोस्त थी।

कार्तिक जादौन उन पर कमेंट्स कर रहा था। इस बारे में जिम के मालिक संजल को कॉल कर जानकारी दी। इससे नाराज होकर कार्तिक जादौन ने मुझे अपशब्द कहे। और मेरे साथ मारपीट करने लगा। वहां वर्क आउट कर रहे लोगों ने बचाया। इस दौरान मेरी आंख में भी चोट आई। जिम ट्रेनर कार्तिक ने बताया कि जैन ने मुझे धमकी दी। इसके चलते मैंने पुलिस से रिपोर्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *