इंदौर। विधानसभा 3 से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पिंटू पत्नी संग पहुंचे जनता के बीच- देखें VIDEO

इंदौर विधानसभा 3 में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी पिंटू का जनसंपर्क के दौरान जोरदार स्वागत हुआ। जगह-जगह पुष्पमाला पहनाई गई, पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रेशू जोशी व बड़ी संख्या में समर्थक नजर आए।

सोमवार को दीपक जोशी पिंटू व रेशू जोशी ने वार्ड-55 में अपने जनसंपर्क की शुरुआत की। ढोल धमाके और आतिशबाजी के बीच हुई महिलाओं के साथ रेशू जोशी अपने पति दीपक जोशी के लिए समर्थन मांगने पहुंची। उन्होंने जनता से कहां एक आपका बेटा दीपक जोशी पिंटू हमेशा आपके बीच रहेगा, तो यह एक बेटी उनके साथ कदमताल , मिलाकर जीवनभर आपकी सेवा में साथ रहेगी। आज केवल अपने पति के लिए वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं तो आपके बेटे के लिए जीवनभर का साथ मांगने आई हूं। जनसंपर्क में साथ-साथ चलने वाले कार्यकर्ता भी अपनी पत्नियों के साथ रहवासियों के बीच वोट की अपील करते नजर आए।

कंचनबाग में व्यापारियों ने बताई समस्या

जनसंपर्क पांडे जी की बगीची समोशरण मंदिर में दर्शन कर शुरू हुआ। इस दौरान पिंटू और रेशु जोशी ने साथ पूजा अर्चना कर अपने विधिवत जनसंपर्क की शुरुआत की। कंचनबाग में जैन समाज के लोगों ने पिंटू जोशी और रेशु जोशी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया। इस क्षेत्र के लोग अधिकतर व्यापारी वर्ग से भी आते है। कई लोगों ने पिंटू जोशी को जीएसटी को लेकर अपनी पीड़ा बताई।

रतलाम कोठी में मिला समर्थन

सोमवार को पिंटू जोशी जैसे ही रतलाम कोठी पहुंचे। वहां के रहवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं विनय बाकलीवाल ने पिंटू जोशी को प्रत्येक मतदाताओं के बीच लेकर पहुंचे। सभी ने पिंटू जोशी के समर्थन में वोट देने को कहा। पिंटू जोशी ने कहा कि रतलाम कोठी में स्थित उद्यान जो कि अभी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उसे नए स्वरूप में लाएंगे।

इन स्थानों पर किया जनसंपर्क

जनसंपर्क में आगे बढ़ते हुए नवकार 2, समोशरण-बिल्डिंग से कंचन बाग से रतलाम कोठी से सी.आर.पी लाईन से पूजा डेरी से जावरा कंपाउंड से खान बहादुर कंपाउंड से बांबे बेकरी से उषागंज से छावनी चौराहा से से आर. एन. टी मार्ग से मुराई मोहल्ला 1-2-3, छोटी ग्वालटोली से बान्दा कंपाउंड तक जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क में ये हुए शामिल

कांग्रेस प्रत्याशी के जनसंपर्क में विनय बाकलीवाल, रघु परमार, स्वप्निल कोठारी, निलेश सैन, अशोक मांडलिक, मुकेश जैन, अखिलेश जैन गोपी, देवेश पाहवा, नरेंद्र शर्मा, विशाल शर्मा, रजनीकांत गांधी, अमित चौरसिया, मोनू जैन, महेश जोशी, गोलू वेद उपस्थित थे। वहीं महिला मंडल में टीना जय जैन, प्रियंका जैन, ममता पाटनी, नेहा कोठारी, राधिका सैन, किरण वेद, नरेश सिलावट, चंद्रेश साहू, सहित बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल हुई।

मंगलवार को वार्ड 63 में होगा जनसंपर्क

दीपक जोशी (पिंटू) का मंगलवार को जनसंपर्क वार्ड-63 की कॉलोनियों में रहेगा। जोशी सुबह 8 बजे अपने जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। इसमें वह हार्डिया कंपाउंड, अग्रसेन प्रतिमा चौराहा, अग्रवाल नगर, जानकी नगर, भगवान दीन नगर, मनीष बाग, पटेल नगर, स्नेह नगर, ग्रीन लैंड कॉलोनी, नवलखा काम्पलेक्स, पंजाब आईल मील, नारायण पटेल का बगीचा, शंकर बाग, मिया की चाल, पारसी मोहल्ला की कॉलोनियों में जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *