
इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के चुनाव कार्यालय उद्घाटन में कांग्रेसी आपस में लड़ पड़े। फोटो सेशन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी को किसी का धक्का लगा तो वे श्रमिक नेता हरनामसिंह धालीवाल से नाराज हो गए। उन्हें लगा कि धक्का धालीवाल ने दिया है। इस पर जोशी ने उनसे कहा, कार्यक्रम हो गया, अब तुम यहां से निकल जाओ।
जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो जोशी फिर उनके पास आए और बोले क्या हो गया था? धालीवाल ने कहा कि कुछ नहीं। इस पर जोशी नाराज हुए और बोले कि यह हरकतें ठीक नहीं। इसके बाद एकाएक भीड़ हो गई व दो-तीन नेता और विवाद में शामिल हो गए। कार्यक्रम स्थल पर एकदम से तेज देने लगीआवाजें और गाली-गलौज सुनाई। धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
मैं छोटा कार्यकर्ता, वे बड़े नेता
^ फोटो के लिए विवाद हुआ था। मैं हट गया था। मैंने यही कहा कि मैं छोटा कार्यकर्ता हूं, आप बड़े नेता हो। उसके बाद विवाद खत्म हो गया। –हरनामसिंह धालीवाल, कांग्रेस नेता