
एमपी में इंदौर कोरोना का हॉटस्पॉट रहा है। लेकिन वैक्सीन को लेकर लोगों में उस तरह से उत्साह नहीं दिखा है। स्वास्थ्यकर्मियों के बाद इंदौर में फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगवाया जा रहा है। बुधवार को यमराज भी कोरोना वैक्सीन लगवाने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे थे। वैक्सीनेशन के बाद ‘यमराज’ बोले कि मुझे भी वायरस से डर लगता है।
दरअसल, इंदौर में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रही है। साथ ही लोगों से अपील कर रही है कि केस भले ही कम हो गए हैं लेकिन हम सुरक्षित रहने के तरीकों का पालन करें। ऐसे में इंदौर पुलिस के कॉन्स्टेबल जवाहर सिंह जौदान यमराज के रूप में शहर में घूमते हैं। जवाहर सिंह लोगों को हेलमेट और मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हैं। वह ड्यूटी के समय यमराज के गेटअप में रहते हैं।
टीका लगवाने के बाद ‘यमराज’ ने कहा कि वैक्सीन बिल्कुल सेफ है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस से जरूर डरने की जरूरत है। उससे बचना है कि वैक्सीन जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि हमलोग कोरोना से डरें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। कोरोना वायरस से मुझे भी डर लगता है।
दरअसल, इंदौर में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है. साथ ही लोगों से अपील कर रहा है कि केस भले ही कम हो गए हैं, लेकिन हम सुरक्षित रहने के तरीकों का पालन करते रहें.