
निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने निगम को आर्थिक हानि पहुंचाने वाली पांच कंपनियों का ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। इसके साथ ही इनसे जुड़े सभी टेंडरों और कामों के साथ पेमेंट पर रोक लगा दी है। यह आदेश 28.76 करोड़ रु. के पेमेंट प्राप्त करने के प्रयास के प्रारंभिक जांच के बाद जारी किया है।
जिन फर्मों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है उनके नाम नींव कंस्ट्रक्शन इंदौ (डायरेक्टर मो. साजिद, 147, मदीना नगर), ग्रीन कंस्ट्रक्शन इंदौर (डायरेक्टर मो. सिद्धीकी 147, मदीना नगर), क्षितिज इंटरप्राइजेस (डायरेक्टर रेणु बडेरा, 6, आशीष नगर), जहान्वी इन्टरप्राइजेस (डायरेक्टर राहुल बडेरा, 12, आशीष नगर, इंदौर) और किंग कंस्ट्रशन इंदौर (डायरेक्टर मो. जाकिर, 147, मदीना नगर) हैं।
मामले की आईटी सेल से जांच कराने के लिए अपर कमिश्नर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में कमेटी गठन किया गया है। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।