
शातिर भूमाफिया और गं ुडे हेमंत यादव को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसे तुकोगंज पुलिस के हवाले किया गया है। हाई कोर्ट के निर्देश पर यह गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा इस पर 30 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड हैं।
डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल ने बताया कि गुंडे हेमंत यादव के खिलाफ वर्ष 1996 में तुकोगंज इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज था। इसमें उसके साथ आरोपी ऋषि, जीतू, तू सुभाष और निर्मल थे। उन पर तो कार्रवाई हो चुकी थी, लेकिन हेमंत जमानत पर रिहा था।
डीसीपी पंकज पांडे के मुताबिक गुंडे हेमंत ने 1996 में जो जानलेवा हमला किया था। उसमें इसने 1999 में जमानत के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी, जो खारिज हो गई थी। इसके बाद 2021 में सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। वहां से भी अपील खारिज कर 15 दिन में सरेंडर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसने सरेंडर नहीं किया था। अब जाकर पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
दस्तावेज गायब करने के आरोप: सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसने अपने 307 के केस में तुकोगंज थाने से केस संबंधी फाइल व दस्तावेज व कोर्ट से भी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब करवा दिए थे। इसलिए पुलिस को तीन साल से इसकी गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं थी ।