
इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी कई सालों से चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि क्राइम ब्रांच ने सद्दाम उर्फ शादाब पुत्र अनवर शाह निवासी कसाईपुरा लंगापुर आष्टा सिहोर को पकड़ा है।
आरोपी हीरानगर में एक चोरी के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। पूछताछ में सद्दाम ने 16 कारें गुजरात में बेचना कबूला है। 12 मोड़ासा और 4 गोधरा से मिली हैं। वह पहले गुजरात में ट्रक चोरी के मामले में भी पकड़ाया जा चुका है। जेल जाने के बाद छूटा और फिर चोरी के काम में लग गया था।