
*✓ अवैध हथियारों की गतिविधियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर की लगातार कार्यवाही जारी….।*
*✓ सोशल मीडिया पर अवैध हथियार (तड़तड़ी चाकू) लहराते हुए विडियो रील बनाकर वायरल करने वाला शातिर बदमाश क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।*
*✓ शहर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपी रील बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहा था विडियो वायरल ।*
*✓आरोपी सुजल उर्फ शूटर भाट है आदतन अपराधी, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण हैं पंजीबद्ध ।*
इन्दौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध हथियारों की गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों चाकू को लहराते हुए सोशल मीडिया पर डाल दहशत फैल रहा है, वो माणिकबाग ब्रिज के नीचे इंदौर पर अवैध हथियार चाकू (तड़तड़ी) लेकर खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है । सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुये स्थान पर बताये गये हुलिये के व्यक्तिय को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे नाम पता पता पुछा तो अपना नाम *सुजल उर्फ शूटर भाट उम्र 22 वर्ष नि. सिंधुनगर जूनी इंदौर* बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 01 अवैध हथियार चाकू (तड़तड़ी) जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना जूनी इंदौर के सुपुर्द किया ।
आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट की परिधी में आने से थाना जूनी इंदौर पर आरोपी के विरूद्ध अप.धारा 25 आयुध अधिनियम 1959 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।