इंदौर शहर में अवैध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को दिनांक 11/12/2025 की रात गुरुवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास, सदर बाजार रोड पर दो अलग-अलग दोपहिया वाहनों से आए चार युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं, जिनमें से एक के पास लाल रंग का पिट्ठू बैग है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर पहुँचकर संदिग्धों को पकड़ा और उनकी विधिवत तलाशी ली। जहाँ मौके से 500 रुपए के लगभग 400 नकली नोट जिनकी कीमत 2 लाख रुपए है बरामद किए गए।
पुलिस कार्यवाहीः-
आरोपीयों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से कम दाम पर नकली नोट खरीद कर शहर में खपाने की फिराक में थे। आरोपीयों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 0213/2025 धारा 179 और 180 के तहत तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।