इंदौर के सदर बाजार इलाके की पुलिस लाइन में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल से इन दिनों रहवासी परेशान हैं। बीजेपी नेता ओर अफसरों के नाम से वह आसपास के लोगों को धमकाता है। पड़ोसियों ने कई बार थाने पर शिकायत करने का मन बनाया, लेकिन पुलिस क्राइम ब्रांच में हेड कांस्टेबल के होने के चलते शिकायत नहीं सुनती। परेशान होकर रहवासियों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामला जूना रिसाला पुलिस लाइन का है। यहां पिछले कुछ माह से एक पुलिसकर्मी जो क्राइम ब्रांच में हेड कांस्टेबल है। वह रहवासियों से विवाद करता है। रहवासियों ने कई बार देर रात इस मामले में एफआरवी 112 पर शिकायत की। आपसी विवाद करने की बात पर सदर बाजार थाने के पुलिसकर्मी भी वापस चले जाते हैं।
पिछले एक माह से हेड कांस्टेबल ने अपने ही सरकारी क्वार्टर से अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। वह क्वार्टर के अदंर से खुलेआम अश्लील इशारे कर रहा है। अपने घर के बरामदे से प्रायवेट पार्ट दिखा रहा है। आसपास रहने वाली महिलाओं को गंदे इशारे करता है। उसकी इस हरकत को शुरुआत में महिलाओं ने नजर अंदाज कर दिया। कई क्वार्टर में नाबालिग लड़कियों और युवतियों के रहने के चलते परिवार ने हेड कांस्टेबल की इस हरकत का वीडियो बनाया। उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

हरकतें करता हेड कांस्टेबल।
बीजेपी नेता के नाम से कराई थी पोस्टिंग
जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी को पहले क्राइम ब्रांच से अवैध गतिविधि के चलते हटा दिया गया था, लेकिन इसके बाद उसने बीजेपी नेता का प्रेशर करवाने के बाद फिर से क्राइम ब्रांच में पोस्टिंग करवा ली। कुछ दिन पहले एमडी ड्रग मामले में भी पुलिसकर्मी पर आरोप लगे थे, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियो के दबाव प्रभाव के चलते उसे नही हटाया गया।
सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करेंगे
इस मामले में सीपी संतोष सिंह और एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो पाई। मामले में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया को जानकारी दी तो उन्होने कहा कि इंदौर पुलिस में इस तरह की हरकत किसी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर घटना सही है तो उस पुलिसकर्मी को सस्पेंड करते हुए उस पर एफआई कराई जाएगी।