


✓क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में, अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील/विडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले, 02 आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्त में आए।
✓ क्राइम ब्रांच इंदौर के साथ पुलिस थाना एरोड्रम एवं थाना सेंट्रल कोतवाली ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए, 02 आरोपियों को (01-01 अवैध चाकू) के साथ किया गिरफ्तार।
✓आरोपियों जनता में दहशत फैलाने के उद्देश्य से सोशल मिडिया पर अवैध हथियार के वीडियो अपलोड कर, किये थे वायरल
✓आरोपियों को, शहर में किसी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
✓ आरोपी मो आमिर है आदतन अपराधी जिसके विरुद्ध पूर्व में थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर मारपीट के अपराध पंजीबद्ध हैं ।
✓ आरोपी मो आमिर ने लाइटर वाली नकली पिस्टल के साथ किया था वीडियो/रील सोशल मीडिया पर वायरल।
इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त तथा सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने जैसे अपराध करने वाले आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।



क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार ऐसे अपराधों में शामिल अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से एवं मुखबिर के माध्यम से कुछ अपराधियों के अवैध हथियार के साथ घूमने व सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने की सूचनाएं प्राप्त हुई थी।
इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना एरोड्रम क्षेत्र केआरोपी रोहित पिता पुंडलिक शेंडके उम्र 21 साल नि. केशव नगर बाबू मुराई कॉलोनी एयरपोर्ट रोड इंदौर को पकड़ा जिसने सोशल मिडिया पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से चाकू लहराकर वीडियो बना,वायरल किया था। आरोपी के पास से अवैध हथियार चाकू मिला है जिसे विधिवत जप्त कर , अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना ऐरोड्रम पुलिस द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में एक अन्य कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति थाना सेन्ट्रल कोतवाली क्षेत्र में वारदात करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घुम रहा हैं । मुखबिर की सूचना पर थाना सेन्ट्रल कोतवाली के साथ क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी मो.आमीर पिता मो.आबिद उम्र 27 वर्ष नि. दौलतगंज रानीपुरा पक्की मस्जिद के पास इंदौर को पकडा जिसके कब्जे से एक धारदार खदकेदार छुरा मिला । आरोपी मो आमीर आदतन अपराधी है इसके विरुद्ध थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर मारपीट के दो प्रकरणपूर्व से पंजीबद्ध हैं । आरोपी ने पिस्टल के साथ वीडियो/रील सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल किया था, वो पूछताछ पर लाइटर वाली नकली पिस्टल निकली, जिसे भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।