
इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) की टीम ने कल रात ए बी रोड स्थित होटल अमर विलास (Amar Vilas Hotel) में छाप मार ( raids) कार्रवाई करते वहां जुआ खेल रहे 10 लोगों (10 arrested) को गिरफ्तार किया तथा उनसे एक लाख से अधिक रुपए और मोबाइल (Mobile) जप्त किया।

एमआईजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस होटल में काफी समय से कारोबार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्रीय थाने को भी कुछ नहीं बताया और सीधी कार्रवाई कर डाली। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े लोगों में कई कारोबारी और अच्छे परिवार से जुड़े लोग हैं।
✓ ACP परदेशीपुरा के नेतृत्व में होटल अमर विलास में जुआ खेलने वाले 10 आरोपी, क्राईम ब्राँच व थाना एम आई जी की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ाए।
इंदौर शहर के कई बिजनेस मैन जुआ खेलते पकड़ाए ।
✓आरोपियों के कब्जे से 1,18,500/– नगदी एवं ताश पत्ते बरामद।
✓आरोपियों द्वारा जुए में ऑनलाइन भी किया जा रहा था पैसों का लेन देन ।
इंदौर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि होटल अमर विलास के रूम नम्बर 505 में । जुआ खेला जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना एम आई जी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई तो उक्त स्थान में आरोपी द्वारा जुआ/सट्टा संचालित किया जा रहा था, जिन्हे पकड़ा व नाम पूछते आरोपी
(1). इमरान खान पिता अब्दुल हमीद खान निवासी सुपर पैलेस थाना खजराना इंदौर 2. उपेंद्र सिंह पिता अजित सिंह निवासी नंदा नगर परदेशीपुरा इंदौर 3. चेतन गोयल पिता सतीश गोयल निवासी परदेशीपुरा इंदौर 4. अर्पित मालवीय पिता भगवान दास मालवीय निवासी परदेशीपुरा इंदौर 5. हेमंत यादव पिता नेमीचंद यादव निवासी परदेशीपुरा इंदौर 6. नकुल दिवेदी पिता दिनेश द्विवेदी निवासी MIG कॉलोनी इंदौर 7. विकास चौहान पिता रामप्रकाश चौहान निवासी विनायक कॉलोनी देवास 8. विकास दुबे पिता रामचंद्र दुबे निवासी नंदा नगर इंदौर 9. जीतेश राठौर पिता सुरेश राठौर निवासी गौरी नगर इंदौर 10. हितेश ठाकुर पिता चंद्रभान सिंह ठाकुर निवासी कालिंदी गोल्ड इंदौर
आरोपियों से पूछताछ करते ताश की गड्डियों से हार जीत का जुआ खेलते हुए पैसों का लेनदेन करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से 52 ताश की गड्डी, एवं 1,18,500/– नगदी बरामद कर, थाना एम आई जी में आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 299/24 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई ।