इंदौर।सीधी ‘पेशाब कांड ‘ के बाद इंदौर में आदिवासी युवाओं पर बेरहमी से हमला, वीडियो आया सामने-देखे VIDEO

सीधी में दलित व्यक्ति पर भाजपा नेता द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आने के दो दिन बाद इंदौर के राऊ में दो आदिवासी युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में पाईप से दोनों युवकों को एक युवक जमकर पीटते हुए दिख रहा है। मारपीट करने वाला युवक वीडियो में गाली देता दिखाई दे रहा है। जयस के नेताओं ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जयस के प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम बुंदेला ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे राऊ क्षेत्र की है। पीड़ित और उसका भाई (दोनों नाबालिग) निवासी नालछा, जिला धार बाइक से जा रहे थे। तभी सड़क पर फिसलने से दोनों बाइक सहित गिर गए। दोनों बाइक उठा रहे थे इस दौरान पीछे से आ रहे युवक ने जल्दी बाइक उठाने को कहा और गाली देने लगा। युवक नशे (कथित तौर पर) में था। दोनों भाइयों ने गाली देने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी युवक सुमित चौधरी अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों को राऊ क्षेत्र में एक जगह ले गया और वहां दोनों को रातभर बंद रखा और जमकर मारपीट की।

आरोपी युवक ने पाइप से दोनों भाइयों को बड़ी बेरहमी से पीटा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। शनिवार तड़के जैसे-तैसे दोनों भाई वहां से बाहर निकले और अपने गांव नालछा के सरपंच और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवकों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयस के द्वारा मारपीट करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मारपीट के दौरान जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

मध्यप्रदेश में बढ़ते अत्याचार एक ओर आदिवासी भाई अंतर डावर व उसके भाई शंकर डावर निवासी नालछा क्षेत्र के जो कि इंदौर में रहकर मजदूरी करते है उन्हें अपहरण कर नशे की धुत में सुमित चौधरी व उसके साथी निवासी बिजलपुर इंदौर के द्वारा बेरहमी से आदिवासी भाइयो को मारा गया जिससे उनकी हालत बहुत ही गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *