
बिना बताए बेच दिया फ्लैट
इंदौर। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। फरियादी गुरदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है। सिलिकॉन सिटी में उसके फ्लैट क्र. 506 को बेचकर धोखाधड़ी की गई है। एग्रीमेंट की शर्तों और तथ्यों को छिपाकर इसे अजय जैन को बेच दिया। बिना बताए अजय जैन के पक्ष मे रजिस्ट्री तक कर दी गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने फरियादी गुरदीप सिंह चावला निवासी गुरु नानक कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी सांई डेवलपर्स के भागीदार अनिल कुमार नवलानी उम्र 55 साल, स्व. सुधामचन्द्र नवलानी निवासी खातीवाला टैंक, राजकुमार कुकरेजा, होतचंद बुधवानी निवासी सांईबाग कालोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।