इंदौर। रेव पार्टी मामले में जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक कार्रवाई करते हुए रिवेरा फार्म हाउस को किया सील – देखें VIDEO

इंदौर की खुडैल थाना पुलिस ने खंडवा रोड स्थित रिवेरा फार्म के 38 नंबर फार्म हाउस को सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। यह वही रिवेरा फार्म हाउस हैं जहां पर कुछ दिनों पहले रेव पार्टी हुई थी जिसमें 100 से ज़्यादा लडके लड़कियों को मदहोशी की हालत में थाना तेजाजी नगर ने पकडा था। पुलिस की जांच में पता चला की यह क्षेत्र थाना खुडैल की सीमा में है इसके बाद डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस थाना कनाडिया और जिला प्रशासन ने फार्म हाउस को सील कर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *