
इंदौर में भवरकुंआ इलाके में शुक्रवार रात विवाद हो गया। मामला इलाके विष्णुपुरी का है। यहां संचालित 4 स्लाइस कैफे के सामने भा.ज.यु.मो महू विधानसभा प्रभारी सौरभ शर्मा पर पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और तलवार से 4 लोगों ने हमला कर दिया। घटना रात करीब 9 बजे की है।
हमला करने वाला शिवाय कैफे का संचालन करता है। कैफे में नशा और आसपास इलाके में गुंडागर्दी किए जाने का आरोप है। जिसकी शिकायत सौरभ शर्मा ने थाने में लगभग 3 महीने पहले की थी। शुक्रवार शाम जब शर्मा अपने ऑफिस के पास विष्णुपुरी में कैफे के बाहर साथियों के साथ खड़ा थे, इतने में आरोपी नशे में आया। कार रोक गाली गलौज करने लगा। चाकू और तलवार से हमला करने की कोशिश की।
सौरभ शर्मा के साथियों ने बीच बचाव किया। उसके बाद भवरकुंआ थाने पहुंचे मामले की शिकायत की। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।