इंदौर। एकतरफा प्यार में छात्र ने लड़की और रिश्तेदार युवक की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी किया शूट – देखे VIDEO

भंवरकुआ इलाके में खंडवा रोड स्थित स्वामी नारायण मंदिर। जहां वारदात की गई। मौके पर पड़ी बाइक और निरीक्षण करती पुलिस।

इंदौर के भंवरकुआं में गुरुवार दोपहर एक छात्र ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके रिश्तेदार युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद ने भी सुसाइड कर लिया।

पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर और उसका रिश्तेदार दीपक जाट निवासी आगर मालवा मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का अभिषेक यादव निवासी इंदौर पहले से मौजूद था, जो स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था।

दोनों को साथ देखकर लड़की और उसके रिश्तेदार को गोली मार दी। फिर यहां से सामने भाग गया। वह घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस में पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था। इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में भी मारने की धमकी दी थी।

पुलिस पता कर रही पिस्टल कहां से आई

लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस यह भी पता कर रही है कि अभिषेक यादव के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिस्टल अवैध तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *