
इंदौर के प्रायवेट स्कूल की टीचर ने इवेंट कंपनी संचालक पति और जेठ, जेठानी सहित ननंद के खिलाफ एरोड्रम थाने में केस दर्ज कराया। इस मामले में पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने काफी कम उम्र की महिला से शादी की। जिसकी जानकारी छिपाई। महिला से एक बेटा और बेटी भी है। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ सबूत इकट्ठा किये। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।
मामला सुखदेव नगर में रहने वाली 45 वर्षीय महिला टीचर का है। महिला की शिकायत पर उसके पति प्रद्युम्न पुत्र रूपचंद जैन, ननंद मधुकांता, जेठ ऋषभ और जेठानी स्वर्णलता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। निजी स्कूल की महिला टीचर का आरोप है कि पति ने कम उम्र की महिला से करीब सात साल पहले उदयपुर में शादी रचा ली। जिससे उसे एक बेटा और बेटी है। करीब दो साल पहले इस बात की जानकारी लगी। इसके बाद उसने पति के खिलाफ सबूत जुटाने शुरू किये।
पति ने कहा ढूंढकर बताओ मेरी दूसरी पत्नी
महिला टीचर ने बताया कि पति, ननंद दूसरी शादी की बात को झूठा बताते हैं । वह जब भी मामले में आरोप लगाती तो सब कहते हैं कि दूसरी पत्नी को ढूंढकर लाए। वह जब भी बाहर जाती तो उस पर ही आरोप लगाकर कहते हैं कि वह किसी और साथ घूमती है। बाद में टीचर ने दूसरी पत्नी के मामले में कुछ डॉक्यूमेंट इकट्ठाकर पुलिस को सौंपे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
तीन प्रॉपर्टी में किया फ्रॉड
महिला टीचर का यह भी आरोप है कि जिस मकान में वह रहती है। उस पर पति ने लोन ले लिया। इसकी किश्तें मुझे जमा करना पड़ रही है। पति इस मकान का सामान बेच कर मुझे बाहर कर चुका है। हालांकि परिवार की मदद से वह फिर से इस मकान में रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि मां और पिता ने मुझे मालगंज रोड के तिरुपति अपार्टमेंट और नरीमन पॉइंट बिल्डिंग में दो फ्लैट दिलाए थे। पति ने उन पर भी कब्जा कर लिया है।
सब कुछ साजिश के तहत किया
महिला टीचर का कहना है कि अप्रैल 2022 को मैं अपने मायके आगरा गई। करीब 12 दिन बाद वह इंदौर आई तो सुखदेव नगर के घर पर ताला लगा मिला। यहां पति प्रद्युम्न को कॉल किया तो ननंद मधुकांता भी आ गई। उसने कहा कि पति साथ नहीं रखना चाहता। मकान छोड़ दे और तलाक दे दें। जब महिला टीचर ने घर का ताला खुलवाया तो अंदर से सामान गायब था। महिला टीचर का आरोप है। कि ननंद, जेठ और जेठानी ने रुपए लेकर में उदयपुर में प्रद्युम्न की दूसरी शादी करवा दी। महिला ने आरोप लगाया कि मेरे ससुराल वालों ने सब कुछ एक साजिश के तहत किया है।