इंदौर में हुए अग्निकांड में उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई थी। इसके बाद यह सवाल उठने लगा की हाई सिक्योरिटी लॉक सिस्टम फेल होने के कारण वह घर से बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
एक्सपर्ट ने बताई ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम की बारीकियां।
पूरे मामले को लेकर हाई सिक्योरिटी लॉक सिस्टम एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा कोई लॉक नहीं आता है जो आग लगने से अपना काम करना बंद कर देता है। एक्सपर्ट का दावा है कि अगर लॉक सिस्टम में आग भी लग जाए तब भी उसके फेल होने की गुंजाइश न के बराबर हैं।

हाई सिक्योरिटी लॉक सिस्टम एक्सपर्ट जितेंद्र खत्री ने बताया कि लॉक की जो भी टेक्नोलॉजी रहती है वह आउटसाइड रहती है, घर के अंदर तरफ वह मैन्युअल वर्किंग करता है, फिर वह लोकल हो या कोई भी कंपनी का लॉक हो। इसके फेल होने का कोई चांस ही नहीं बनता है।
वहीं इस लॉक की सबसे खास बात यह है कि अगर घर में आग लगने के दौरान तापमान 55 डिग्री तक पहुंच जाता है तो ऑटोमेटिक लॉक खुल जाता है।
स्मार्ट सेंसर वाले लॉक में कुछ प्रॉब्लम आती भी है तो वह बाहर की तरफ से आती है घर के अंदर से किसी भी तरह की दिक्कत आने का सवाल ही नहीं उठता है।
जितेंद्र का कहना है कि धुएं के कारण लॉक सिस्टम के फेल होने का कोई संबंध ही नहीं है। क्योंकि लॉक सिस्टम अगर बाहर से आग में जल भी जाता है तब भी वह घर के अंदर से नार्मल वर्किंग करता रहता है।

आग लगने पर लॉक सिस्टम ऑटोमैटिक ओपन हो जाता है हाई सिक्योरिटी सेंसर वाले लॉक सिस्टम इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि अगर कोई इमरजेंसी दिक्कत आती है तो अंदर से लॉक आसानी से खुल जाते है। जितेंद्र ने बताया की अगर आग लगती है और घर में 55 डिग्री, 60 डिग्री और 55 डिग्री तक तापमान होता है तो लॉक ऑटोमेटिक ओपन हो जाता हैं।
वहीं कुछ इलेक्ट्रॉनिक लॉक में क्विक रिलीज हैंडल सिस्टम भी होता है। यह लॉक बाहर की ओर से सेंसर और बिजली से काम करता है, लेकिन अंदर से हैंडल से आसानी से खुल जाता है।
वीडीपी में दिक्कत आती हैं लॉक एक्सपर्ट जितेंद खत्री ने बताया की मुझे ऐसा लगता है कि प्रवेश अग्रवाल के पेंट हाउस में वीडीपी (वीडियो डॉर फोन) सिस्टम लगा हुआ था। जब उनके यहां आग लगी होगी तब इस सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली केट लाइन जल गई होगी जिससे वीडीपी सिस्टम खराब हो गया होगा। लेकिन वीडीपी सिस्टम खराब होने का गेट पर लगे हुए मुख्य लॉक सिस्टम से कोई कनेक्शन नहीं होता है। अगर वीडीपी सिस्टम खराब हो भी जाता है तब भी लॉक सिस्टम मैन्युअली वर्क करता ही है।