इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला विवाद: मौत के बाद गुना में लगे पोस्टर, फोटो खींचने वाले युवक की पिटाई; हिंदू संगठनों की FIR , देखे वीडियो

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद उसके फैन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वे सलमान का भला आदमी बताते हुए डूबने से मौत पर सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच गुना में नया मामला सामने आया। यहां एक शख्स ने गैंगस्टर सलमान लाला के पोस्टर लगाए दिए। इस पोस्टर के फोटो खींचने पर एक युवक की पिटाई कर दी। विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

बता दें, गुना में ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार शाम को बड़ा जुलूस निकाला गया। यह जुलूस कर्नलगंज से शुरू होकर बाजार, सराफा बाजार, सदर बाजार, लक्ष्मीगंज, जयस्तंभ चौराहा, अस्पताल रोड, बिहार मस्जिद रोड होते हुए ख्यावदा चौराहा पहुंचा। जुलूस के रूट पर जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। जयस्तंभ चौराहा, ओवरब्रिज और श्रीराम कॉलोनी में सलमान लाला के पोस्टर भी लगे थे।

श्रीराम कॉलोनी वाले पोस्टर में सबसे ऊपर सलमान लाला के कई फोटो लगाए गए। उनके नीचे लिखा गया- शरीर मिटता है, मगर नाम नहीं। मिस यू किंग सलमान लाला। मियां ब्रदर्स। जश्ने ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।

पोस्टर को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। ये पोस्टर पुलिस और प्रशासन को भी भेजे गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन एक्टिव हुआ। नगरपालिका और कोतवाली की टीम ने श्रीराम कॉलोनी से पोस्टर हटवा दिया।

6 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

ईद मिलादुन्नबी पर गुना में सलमान लाला के इस तरह के पोस्टर लगाए गए थे।

जुलूस के पूरे रूट पर कई जगह पोस्टर और बैनर लगे थे। इनमें मिस यू किंग भी लिखा था।

जुलूस में भारत की एकता और अखंडता का संदेश देने वाले पोस्टर भी थे।

जुलूस कर्नलगंज से शुरू होकर बाजार, सराफा बाजार होते हुए ख्यावदा चौराहा पहुंचा।

फोटो खींचने वाले युवक का श्रीराम कॉलोनी से जयस्तंभ तक पीछा किया, फिर मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन रात में कोतवाली पहुंचे।

पीड़ित बोला- ईंटों से मारा, सोने की चेन, बाली और पर्स भी छीना

इस घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। वहां उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

अभिषेक ने पुलिस को बताया कि असमाजिक तत्वों ने श्रीराम कॉलोनी और जयस्तंभ चौराहे से बस स्टैंड तक बैनर-पोस्टर लगाए थे, जिस पर इंदोर के गैंगस्टर सलमान लाला का फोटो लगा था। मैं पोस्टर के फोटो खींच रहा था। शाम करीबन 5.30 बजे मैं कोतवाली गली के सामने खड़ा था, तभी दो लड़के आए और मुझसे बोले कि महाराज फोटो बहुत खींच रहे हो। हमारा भी अच्छा सा फोटो खींच दो। मैंने मना किया तो वे गाली देने लगे।

अभिषेक ने कहा- सौरभ पाराशर मुझे ग्रीन होटल पर ले गए। मैं और सौरभ दोनों चाय पी रहे थे। इतने में करीबन 8-10 लोग और उनके साथी आए। मुझे गालियां देकर सभी मारपीट करने लगे। मैं नीचे गिर गया तो उनमें से दो लोगों ने ईंटो से मारा। मारपीट के समय में गले में सोने की चैन और दाहिने कान में सोने की बाली पहने हुए था। पीछे वाली जेब में पर्स रखा था। वे लोग सोने की चैन, बाली और पर्स छीनकर ले गए।

इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के प्रशंसकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सलमान लाला से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स को क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने लिस्टेड किया है। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सलमान के समर्थन में रील्स चल रही हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि सलमान की हत्या धोखे से की गई है। साथ ही पूरे इंदौर शहर को बंद करने की बात भी कही जा रही है।

क्राइम ब्रांच ने 35 अकाउंट चयनित किए हैं। यह अकाउंट्स सलमान लाला की मौत के बाद एक्टिव थे। इनमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं।

गैंगस्टर सलमान लाला पर 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

31 अगस्त को डूबने से हुई थी सलमान की मौत बता दें, इंदौर के नया बसेरा में रहने वाले बदमाश सलमान लाला की 31 अगस्त रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसका पूरा परिवार अपराधी है। सभी पर अवैध शराब के साथ हत्या, चाकूबाजी और लूटमार के केस दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच की टीम जब इनके पीछे लगी तो सलमान बचने के लिए भागा और सड़क किनारे तालाब में कूद गया।

इंदौर में सलमान लाला को लेकर वायरल हो रही रील्स…

एक पोस्ट के माध्यम से कहा जा रहा है कि सलमान की मौत को झूठा बताया जा रहा है।

इस पोस्ट में सलमान लाला की मौत के बाद इंदौर शहर को बंद करने की बात कही गई है।

एक्टर एजाज खान ने कहा कि सलमान तैराक था, वह तालाब में डूब नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *