
साकेत में एक किराना व्यापारी को लड़की के जाल में फंसाकर एक लाख रुपए वसूलने का मामला बुधवार रात को सामने आया है। कनाड़िया टीआई केपी यादव के अनुसार फरियादी 25 वर्षीय शुभम कालरा ने देर रात थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह बुधवार रात संचार नगर में घूम रहा था, तभी उसे एक लड़की मिली।
उसने बातों में उलझाया। युवती के कहने पर खजराना क्षेत्र के संगम गार्डन के पास पहुंचा। वहां दूसरी लड़की और दो लड़के भी सामने आ गए। उन्होंने जबर्दस्ती वीडियो बनाकर पुलिस केस करवाने के लिए धमकाया। उससे एक लाख रुपए की मांग की। आखिर उसने डरकर अपने भाई को फोन लगाकर घटनास्थल पर पैसे बुलवाए, आरोपियों ने उसे छोड़ा। इसके बाद वह थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।