
तुकोगंज थाने के एसआई शैलेंद्र अग्रवाल और पलासिया इलाके के होटल मालिक के विवाद का वीडियो सामने आया है। जोशी ने आरोप लगाया कि फ्री में सिगरेट नहीं देने के चलते एसआई शैलेन्द्र अग्रवाल और ड्राइवर ने थाने लाकर कपड़े उतारकर बेल्ट और डंडे से पीटा। पीड़ित जय जोशी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपनी पीड़ा बताई है।
इस मामले में शेलेन्द्र अग्रवाल ने मारपीट की बात से इनकार किया है। वहीं डीसीपी पकंज पांडे ने वायरल वीडियो में दिख रहे होटल मालिक को ढूंढकर मामले की जांच कराने की बात कही है।