“इंदौर में घर में आग: कांग्रेस नेता और व्यवसायी प्रवेश अग्रवाल की मौत, बेटी को बचाने की कोशिश में घायल, परिवार में अफरा-तफरी”

इंदौर के लसूडिया इलाके में गुरुवार तड़के एक भयंकर हादसा हो गया। हादसे में नर्मदा सेना के राष्ट्रीय और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके घर में आग लग गई। इस दौरान दम घुटने से अग्रवाल मौत हो गई।

एसी के शार्ट सर्किट या दिए से लगी आग

लसूडिया थाना प्रभारी तारेश सोनी के अनुसार, शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में मंदिर था, जहां अखंड दीपक जल रहा था। उसके पास ही स्टोर रूम था। आशंका जताई जा रही है कि दीपक से आग लगी।

हालांकि प्रवेश अग्रवाल के करीबी शैलेष गर्ग का कहना है कि आग एसी के शॉर्ट सर्किट से लगी। धुआं फैलते ही उनकी पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा बाहर निकल आईं, जिन्हें प्रवेश ने पहले सुरक्षित निकाला।

बड़ी बेटी वेंटिलेटर

इसके बाद उन्होंने बड़ी बेटी सौम्या को बाहर निकाला, लेकिन धुएं की वजह से वे बेहोश हो गए। उन्हें सीपीआर दिया गया, पर उनकी जान नहीं बच पाई।

फिलहाल पत्नी श्वेता और मायरा सुरक्षित हैं, जबकि सौम्या की हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

हाल ही में इंदौर कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने 2 सितंबर को अपने जन्मदिन पर मंडूक पुष्कर पर समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया था और तलवार से केट काटा था। वीडियो वायरल होते ही मामला गरमा गया था, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।

कमलनाथ के करीबी माने जाते थे अग्रवाल

प्रवेश अग्रवाल सौम्या मोटर्स (कार शोरुम) के मालिक थे। बताया जा रहा है कि इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात में भी उनकी ऑटोमोबाइल एजेंसियां चलती हैं।

अग्रवाल मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे और उनके परिवार के कई सदस्य आज भी वहीं रहते हैं। देवास इलाके में भी वे राजनीतिक तौर पर काफी सक्रिय रहते थे।

वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफी करीबी माने जाते थे और उन्होंने नर्मदा ोना भी बनाई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *