इंदौर। टीवी में हुए ब्लास्ट से लगी भीषण आग, जिंदा जली महिला; हुई मौत

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक टाउनशिप में भीषण आगजनी की घटना हो गई। हादसे में फ्लैट में मौजूद महिला की जलकर मौत हो गई। आग लगने से टाउनशिप में धुआं भरा गया, जिससे वहां रह रहे लोग घबराकर बाहर भागे।

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक राज टाउन सैटेलाइट जंगशन की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 404 में आग लगी। हादसे में स्वाति पति दिलीप फड़नीस (50) की जलने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है हादसा टीवी में हुए ब्लास्ट होने से हुआ है। साथ ही यह भी पता चला है कि महिला के पास सैनेटाइजर भी था, जिससे आग फैल गई। हादसे के बाद आसपास के फ्लैटों में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही आला अधिकारी व दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल के पहुंचने के पहले फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

मृतका के पति दिलीप के मुताबिक घटना के समय वह जॉब पर गए हुए थे, वही छोटी बेटी कोचिंग क्लास में थी। पति इफ्का लैबोरेटरिज में मैनेजर हैं। इनकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक उदयपुर में जॉब करती हैं, वही छोटी बेटी साथ में रहती है।

एसीपी शिवपाल सिंह कुशवाह के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का मुख्य कारण जांच के बाद साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *