इंदौर। मेरी नहीं तो किसी की नहीं…एकतरफा इश्क में पड़े नाकाम आशिक ने लड़की के साथ किया कुछ ऐसा, जिसे जान हो जाएंगे हैरान – देखें VIDEO

इंदौर। साउथ की वो मूवी तो आपको याद ही होगी जिसमें एकतरफा प्यार में पड़ा एक विलेन अपनी प्रेमिका के लवर को इन्फेक्टिड इंजेक्शन लगा देता है, ठीक उसी तरह का मामला इंदौर से सामने आया है जहां एक एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भिखारी से संक्रमित खून लेकर इंजेक्शन भरकर अपनी प्रेमिका की कमर में लगाने की कोशिश की।

जी हां बेहद हैरान कर देने वाली ये कहानी है इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र की। यहां एक तरफा प्यार में पागल लड़के ने अपने दोस्त के साथ ऐसी साशिज रची जिसे जानकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा रहा है। आरोपी किशोर और संजय ने एक संक्रमित युवक का खून ले कर अपनी प्रेमिका को लगाकर उसे बीमारी से पीड़ित करना चाहा। आरोपी ने एक संक्रमित भिखारी का खून लेकर कुछ दिनों पहले युवती को इंजेक्शन लगाना चाहा लेकिन युवती इस इंजेक्शन से बच गई यह पूरी कहानी साउथ की फिल्म आई (I) की तर्ज पर थी।

वही एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ दिनों पहले सराफा थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात बदमाश उसका पीछा करके उसे एक इंजेक्शन लगाना चाह रहा था लेकिन युवती ने शोर मचाया और वह बच गई।

पुलिस ने जब इस पूरे मामले में आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की तो पुलिस भी चौंक गई क्योंकि साउथ की फिल्म (I) की तर्ज पर आरोपी द्वारा एक संक्रमित भिखारी का खून निकल कर अपनी प्रेमिका को लगाना चाह रहा था लेकिन पीड़िता बच गई और पुलिस ने आरोपी और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वही साथ देने वाले 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी ने यह पूरी कहानी पुलिस को बताई जहां पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अब इनफेक्टेड इंजेक्शन में भरे हुए खून की जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *