इंदौर। अंतरिक्ष अनुसंधान में आईआईटी इंदौर के लिए बड़ा मौका; पूर्व इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन बने आईआईटी बोर्ड के अध्यक्ष

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख और डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के पूर्व सचिव डॉ. के. सिवन को आईआईटी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डॉ. सिवन वर्तमान चेयरमैन डॉ. ​दीपक फाटक का स्थान लेंगे। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।

खास बात यह है कि आईआईटी इंदौर ने इसी साल बीटेक स्पेस टेक्नोलॉजी शुरू किया है और स्पेस साइंस में रिसर्च चल रही है। ऐसे में डॉ. सिवन के स्पेस और एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लंबे अनुभव का लाभ आईआईटी को मिलेगा।

डॉ. सिवन की एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता है। वे साल 1982 में पीएसएलवी कार्यक्रम के साथ इसरो से जुड़े थे। उनके मार्गदर्शन में डिजाइन और मिशन सिम्युलेशन को विकसित करने में तेजी आई थी। उन्होंने स्पेस साइंस व इंजीनियरिंग में रिसर्च के साथ एजुकेशन पर भी जोर दिया। इंदौर आईआईटी भी इस संभावना पर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *