इंदौर। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलक नगर की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ तस्कर धराया

*✓”ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच एवं थाना तिलक नगर की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ तस्कर धराया।*

*✓आरोपी के कब्जे से 7 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) एवं 01 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए ) की जप्त।*

इन्दौर – क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में *क्राइम ब्रांच टीम व थाना तिलक नगर ने सांची प्वाइंट स्कीम नंबर 140 बिचौली मर्दाना में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति एक्टिवा गाड़ी से बिचौली तरफ से पिपलियाना तरफ आते दिखाई दिया*, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा व चेक किया गया , नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम *(1) महेश उर्फ आकाश उर्फ बम बम पिता सूरज सोनकर निवासी– वसुंधरा कॉम्पेक्स वंदना नगर इंदौर* का होना बताया । आरोपी महेश उर्फ आकाश उर्फ (बम बम) के खिलाफ पूर्व में भी इंदौर शहर के अन्य थानों पर कई अपराध पंजीबद्ध है।

 

*आरोपी की नियमानुसार तलाशी लेते, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल 7 किलो 390 ग्राम एवं 01 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 01 लाख 50 हजार रुपए) की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिलक नगर पर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *