
चमेली देवी कॉलेज।
इंदौर के चमेलीदेवी कॉलेज के एक प्रोफेसर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कॉलेज प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत की है। प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी मैनेजमेंट को दी। फिलहाल पुलिस मामले जांच कर रही है।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक चमेलीदेवी कॉलेज ग्राम उमरीखेड़ा के प्रिंसिपल सुहास पांडे निवासी अन्नपूर्णा रोड की शिकायत पर राहुल पुत्र हरीश कौल निवासी सिंगापुर टाउनशिप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुहास पांडे ने बताया कि राहुल उनके कॉलेज में 2017 से है।
पिछले दिनों कॉलेज में छात्रों के एग्जाम फॉर्म भरे जा रहे थे। तब स्टूडेंट्स से फीस के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि राहुल ने फीस का व्यक्तिगत उपयोग किया। उसे कॉलेज के अकाउंट में जमा नहीं कराया गया। जांच में पता चाला कि राहुल ने 20 से 25 स्टूडेंट से ऑनलाइन रुपए थे। यह रकम करीब 8 से 10 लाख रुपए थी।
यह कॉलेज के पोर्टल में जमा करनी होती है। लेकिन स्टूडेंट्स को भरोसे में लेकर राहुल कौल ने अपने अकाउंट में पैसे जमा करा लिए। प्रिंसिपल ने उन्हें फीस कॉलेज के अकाउंट में जमा कराने के लिये कहा तो राहुल कौल ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रिंसिपल सुहास पांडे और मैनेजमेंट को जानकारी दी गई।