इंदौर। इंदौर में देवेंद्र फडणवीस ने गजनी फिल्म के किरदार का जिक्र करते हुए कांग्रेस को लेकर कही ये बात – देखे VIDEO

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस गजनी फिल्म के गजनी (आमिर खान) की तरह हो गई है। वो जो वादे करती है उसे याद नहीं रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस न राम की है और न ही काम की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुद कांग्रेस का चेहरा उजागर कर दिया है।

दरअसल, शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इंदौर-3 से बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में सभा करने के लिए इंदौर आए थे। रामबाग क्षेत्र में आयोजित सभा में संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। बाद में मीडिया से चर्चा में आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भी उन्होंने कहा कि “आचार्यजी को ये बहुत देर से पता चला कि कांग्रेसी राम के भी नहीं है और काम के भी नहीं है। आज उन्होंने सच बोल ही दिया कि कांग्रेस को हिंदुत्व से नहीं हिन्दू शब्द से नफरत है। राम जन्मभूमि से नहीं प्रभु श्री राम से नफरत है तो कांग्रेसियों का चेहरा मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आचार्य जी ने ही उजागर कर दिया।

हम तो कई वर्षों से उन्हें समझाने की कोशिश करते थे। लेकिन आज सत्य उनके ध्यान में आ गया। जो सत्य पूरा देश जानता था आज उसको उन्होंने उजागर कर दिया। कांग्रेस में उनकी उपेक्षा हो रही है या नहीं इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।

मैं तो इसी बात से प्रभावित भी हूं और आनंदित भी हूं कि उन्होंने सच बोला है और सच बोलने की हिम्मत की है। ” वहीं गोलू के लिए कहा कि गोलू के रूप में ऐसा प्रतिनिधि आपको मिलेगा जो आधी रात को भी आपके लिए खड़ा रहेगा। इंदौर क्या मैं भी फोन करूं तो मदद के लिए वे रात को मुंबई भी पहुंच जाए।

बीजेपी के लिए जनता ही धन है

पूरा भारत उनके (पीएम नरेंद्र मोदी) पीछे खड़ा है जो रामजी के पीछे खड़े हैं। पूरा भारत उनके पीछे खड़ा है तो रामजी का मंदिर बनाने वाले हैं। पूरा भारत उनके पीछे खड़ा है जो जय श्री राम कहते हैं, जो भारत माता की जय कहते हैं। मेरा विश्वास है कि मध्यप्रदेश भी उन्हीं के पीछे खड़ा होगा।

आज धनतेरस का दिन है। बीजेपी के लिए तो जनता ही धन है, जनता ही हमारा सोना है। बुद्धिजीवियों को मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि बुद्धिजीवी कई बार वोट करने नहीं जाते हैं। इससे वोट परसेंट कम होता है, लोगों को लगता है कि मेरे एक वोट नहीं डालने से क्या फर्क पड़ेगा। मगर ऐसा नहीं है। एक-एक वोट महत्व का है।

रामबाग में आयोजित सभा में मौजूद लगे।

गलती से कांग्रेस की सरकार बनी तो विकास की ट्रेन रूक जाएगी

अगर छोटी सी गलती से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ जाए तो हमारे विकास की ट्रेन को मोदी जी का इंजन दिल्ली की ओर खींचेगा, आगे की तरफ विकास के लिए खींचेगा तो वहीं कमलनाथजी का इंजन दूसरी ओर हमें खींचेगा। ऐसे में विकास की ट्रेन न आगे जाएगी न पीछे जाएगी। वहीं डबल इंजन की सरकार विकास की ट्रेन को इस गति के साथ ले जाएंगे कि इसे कोई रोक नहीं सकेगा। याद रखिए ये पांच साल भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पांच साल होने वाले हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया है ये बयान

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैंने महसूस किया है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं जो भगवान राम से नफरत करते हैं। ये नेता ‘हिंदू’ शब्द से भी नफरत करते हैं, वे हिंदू धार्मिक गुरुओं का अपमान करना चाहते हैं। अगर पार्टी नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देना चाहती है तो प्रियंका गांधी को पीएम फेस बनाएं।

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम न होने पर प्रमोद कृष्णम बोले- इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि पार्टी नेतृत्व हिंदुओं का समर्थन न चाहता हो। ये भी मुमकिन है कि उन्हें एक हिंदू गुरु को स्टार प्रचारक नियुक्त करने के मकसद में कुछ खामी नजर आती है। यह पार्टी का फैसला है।

रामबाग में आयोजित सभा में मंच पर मौजूद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी प्रत्याशी गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *