इंदौर। अनियत्रिंत हुआ भारत सरकार का वाहन, दीवार पर चढ़ा; ड्राइवर घायल – देखे VIDEO

इंदौर के पलासिया इलाके में मंगलवार रात लोडिंग वाहन अनियत्रिंत हो गया। वह एक दीवार पर चढ़ गया। दीवार टूट गई है। हादसे में ड्रायवर घायल है। वीडियो सोशल मीडिया पर ‘हे प्रभु… हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम प्रेमानंद… ये क्या हुआ…।’ ऑडियो के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।

पलासिया थाना पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात आनंद बाजार इलाके की है। लोडिंग वाहन डाक लेकर जा रहा था। गाड़ी में भारत सरकार भी लिखा है। हादसा गिटार चौराहे से खजराना जाने वाले रास्ते पर हुआ है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। गाड़ी ड्रायवर को सिर और पैर में मामूली चोट आई है। उसे एंबुलेस से अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *