इंदौर। इंदौर के छात्र की ऑनलाइन पोस्ट, पीएम-सीएम को टैग कर दी सुसाइड की धमकी – देखें VIDEO

इंदौर की MG रोड पुलिस ने छात्र की शिकायत पर एक मोबाइल व्यापारी के खिलाफ गुरुवार को ठगी का केस दर्ज किया है। आनन फानन में यह एफआईआर तब हुई है जब छात्र ने आत्महत्या कर लेने की धमकी ऑनलाइन पोस्ट कर दी। दरअसल, उसने आत्महत्या की धमकी भरी पोस्ट को प्रधानमंत्री ऑफिस, डीजीपी मध्य प्रदेश पुलिस और मुख्यमंत्री मोहन यादव आदि को टैग किया था। आरोप लगाया था कि मोबाइल व्यापारी उसका मोबाइल और रुपए नहीं दे रहा है। करीब 28 पोस्ट X नाम के सोशल मीडिया एकाउंट पर किए थे। इधर, आरोपी व्यापारी ने आरोप नकार दिए हैं।

एमजी रोड थाने के एसआई नरेन्द्र सिंह जादौन के मुताबिक छात्र राहुल वर्मा की शिकायत पर डॉलर मार्केट के आरोपी व्यापारी दीपेश जीवानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोबाइल लेकर कैश नहीं नहीं देने की शिकायत की है। आरोपी व्यापारी द्वारा छात्र को मोबाइल देने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का वादा किया था। बाद में चार आईफोन लिए लेकिन उसके बदले में ढाई लाख रुपए नहीं दिए। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।

ऑनलाइन मोबाइल खरीदकर व्यापारी को डिलीवरी करता था छात्र

पता चला है कि राहुल और मोबाइल व्यापारी दीपेश की पहचान अक्टूबर 2023 में माधव बेदिया के माध्यम से हुई थी। राहुल तब ऑनलाइन गेम से कमाई करता था। चूंकि इस गेम से होने वाली कमाई को कैश विड्रॉल नहीं किया जा सकता, केवल ऑनलाइन ही कोई खरीदकर एडजस्ट किया जा सकता है। राहुल ने यह ऑफर दिया था कि वह अपनी कमाई से ऑनलाइन मोबाइल खरीदेगा और व्यापारी दीपेश को देगा। इसके बदले दीपेश सौदे के अनुसार कैश रकम राहुल को दे देगा।

बातचीत तय होने के बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। उसने मोबाइल खरीदकर व्यापारी को देना शुरू कर दिए। वह मोबाइल के बदले कैश व्यापारी से ले लेता था। सौदे बिना जीएसटी ओर अन्य दस्तावेज के होते गए। शुरुआत में उसने चार आईफोन-14 मंगवाए। इसके बदले दीपेश ने 2 लाख 20 हजार रुपए कैश दे दिए।

ढाई लाख का बकाया नहीं देने का दावा किया छात्र ने

कई बार दोनों के बीच इसी तरह का लेनदेन होता रहा। 5 लाख रुपए तक भी दीपेश ने राहुल को अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 30 हजार के लेनदेन के मामले में विवाद हो गया। जबकि छात्र राहुल का कहना है कि करीब पौने ढाई लाख की लेनदारी है। वह व्यापारी नहीं दे रहा है। इसके बाद उसने अफसरों को शिकायत कर दी।

इतना ही नहीं, जब पुलिस ने एक्शन नहीं लिया तो 21 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया पर सुसाइड कर लेने की धमकी का पोस्ट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में व्यापारी पर मुकदमा कर लिया है। इधर, दीपेश का कहना है कि उसने मुकदमे से पहले ही अपने सभी डाक्यूमेंट के साथ अफसरों को मामले की शिकायत की थी। उसके बावजूद मुझ पर ही कार्रवाई कर दी गई है। राहुल ब्लैकमेल कर रहा था। मेरी शिकायत का पता चलने पर उसने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए उसने आत्महत्या की धमकी दी है।

राहुल ने व्यापारी द्वारा 30 हजार रुपए नहीं देने के मामले में सीएम और डीजीपी को ट्वीट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *