इंदौर। उद्योगपति के बेेटे पर दुष्कर्म का आरोप, रोमानिया से शिकायत करने आई युवती — देखें VIDEO

INDORE–उद्योगपति वैभव राय के बेटे हर्षुल राय निकले रोमानियन युवती से रेप के आरोपी…

इंदौर – सात समुंदर पार से उद्योगपति के बेटे की शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता महिला….

सोशल मीडिया के माध्यम से उद्योगपति के बेटे से हुई थी दोस्ती…..

पीड़ित महिला को 1 साल पहले निजी होटल में भी रुकवाया था…

पीड़ित महिला कई दिनों इंदौर में एक निजी होटल में रुकी थी….

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए गए थे….

1 साल पहले एक बच्चे का भी जन्म हुआ है….

पुलिस द्वारा पूरे मामले में की जा रही जांच पड़ताल….
डेट – 05.02.2025

एंकर – इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से रोमानिया की रहने वाली विदेशी महिला से दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया गया पूरी घटनाक्रम में रोमानिया से महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है…

वीओ – पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह द्वारा बताया गया कि पुलिस जनसुनवाई में रोमानिया की रहने वाली एक महिला द्वारा शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर में रहने वाले उद्योगपति के बेटे से उनका संपर्क हुआ था और दोनों का मेल मिलाप भी हुआ दोस्ती होने के बाद रोमानिया की रहने वाली महिला भारत आई और फिर इंदौर में एक निजी होटल में रुकी थी यहां उद्योगपति के बेटे ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये जिसके बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया महिला तभी से उद्योगपति के बेटे से शादी करने का बोल रही है लेकिन व्यक्ति शादी नहीं कर रहा है और अब नंबर भी ब्लॉक कर लिया है जिसके बाद पूरे मामले में रोमानिया विदेश की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत की है शिकायत के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है वह पूरे मामले में जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है…

बाइट – अमित सिंह एडिशनल पुलिस कमिश्नर इंदौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *